Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 2:35 pm IST

नेशनल

सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान, 4 अगस्त को दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, हमारा भारत देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा, सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया के नंबर एक देश बनाएंगे।