Read in App


• Wed, 20 Jan 2021 8:17 am IST


उत्तराखंड में छाया घना कोहरा, मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी


उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, दून समेत अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। 22 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की संभावना है, जिससे पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है।