Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Nov 2022 9:00 pm IST

नेशनल

अब अमेरिकी सेना को युद्ध का गुण सिखाएगी भारतीय सेना, उत्तराखंड के औली संयुक्त युद्धाभ्यास जारी...


भारत और अमेरिका ने उत्तराखंड के औली में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानि एलएसी के पास एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्धाभ्यास की शुरूआत की। 

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच दोनों देश यानि भारत-अमेरिकी सेना 15 दिनों तक यह साझा सैन्य अभ्यास कर रही है। भारतीय सेना के सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, भारतीय सेना और अमेरिकी सेना ने युद्ध अभ्यास 2022 के लिए हाथ मिलाया है। 

सेना ने बताया कि, संयुक्त अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के शासनादेश के तहत शांति स्थापना और आपदा राहत कार्यों में एक इन्फैंट्री बटालियन समूह को नियुक्त करने पर केंद्रित है। भारतीय सेना के एडीजी पीआई ने कहा कि, यह युद्धाभ्यास दोनों देशों को एक-दूसरे का समर्थन करके चीन का मुकाबला करने में मदद करेगा। 

15 दिवसीय युद्धाभ्यास खासकर ज्यादातर ऊंचाई वाले और बेहद ठंडे क्षेत्र में प्रशिक्षण पर केंद्रित है, जिससे चीन से ज्यादा ऊंचाई पर लड़ने में मदद मिलेगी।