Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Sep 2022 12:00 pm IST

अपराध

मध्यप्रदेश :दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अपने दोस्तों से पीड़िता की बहनों का कराया दुष्कर्म, अभी तक गिरफ्तारी नहीं...


मध्यप्रदेश के मुरैना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक ही लड़के ने तीन बहनों के साथ दुष्कर्म किया। 

बताया जा रहा है कि, लड़की के बॉयफ्रेंड ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी लड़के के दोस्तों ने भी गर्लफ्रेंड की दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। 
पीड़िताओं ने किसी तरह वहां से भागकर परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। 

सभी लड़कियां नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 15, 16 और 17 साल बताई जा रही है। वहीं करीब दो महीने पहले आरोपी भोलू ने हाईवे स्थित होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।