Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Aug 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

सोनाली फोगाट का आखिरी वीडियो आपने देखा क्या? देखें यहां...


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। मिली  जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस का निधन दिल का दौरा पड़ने से गोवा में हुआ है।

बता दें कि सोनाली फोगाट नेता और टिकटॉक स्टार भी थीं। सोनाली अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती  थीं। मौत के कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सोनाली गुलाबी रंग की पगड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, 'रुख से जरा नकाब उठा दो मेरे हुजूर, जलवा फिर एक बार दिखा दो मेरे हुजूर...'। आपको बता दें कि, सोनाली अभी केवल 41 साल की थीं। एक्ट्रेस की अचानक निधन से फैंस स्तब्ध हैं।