Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Jan 2022 2:30 pm IST


लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक टस्कर हाथी की मौत


लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक टस्कर हाथी की मौतलैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के लालपानी बिट में एक टस्कर हाथी की मौत हो गई है। इसकी जानकारी रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल ने दी। ताज़ा जानकारी के अनुसार मृतक 20 वर्षीय हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। बताया जा रहा है की ऋषिकेश में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के बाघखाला में शाम के समय दो हाथी आ धमके। जिनको देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।और लोगों ने इसकी सूचना गौहरी रेंज के वन कर्मचारियों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।