Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 7:30 pm IST


देवप्रयाग में गुलदार ने महिला पर किया हमला


प्रदेश के गांवों में गुलदार की धमक थमने का नाम नहीं ले रही है। देवप्रयाग विधानसभा के दरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गुलदार की दस्तक से स्थानीय लोग दहसत हैं। देवप्रयाग रेंजर डीएस पुंडीर ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में कैमरा ट्रैपिंग के साथ.साथ साफ्ट लाइटिंग लगाई जा रही है।