Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Mar 2022 5:17 pm IST


तू कर ले सोलह श्रृंगार राधिका तेरे अंगना होली आई रही..


अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन नगर में भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकला। जुलूस में विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जुलूस नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंचा। जुलूस में हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, बागेश्वर, रानीखेत के अलावा नगर के स्यूनराकोट, जौहार कालोनी, जाखनदेवी, कर्नाटकखोला की महिला टीमों की महिलाएं होली गीत गाते हुए चल रही थीं। जुलूस में शामिल महिलाओं ने स्वांग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों को बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। मंच पर भी महिलाओं ने होली गीतों, स्वांग की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने होली की आई बहार सखी मोरे अंगना.., झनकारो-झनकारो गोरी प्यारो लागो तेरो झनकारो.., रंग में होली कैसे खेलूंगी मैं सांवरिया के संग..., तू कर ले सोलह श्रृंगार राधिका तेरे अंगना होली आई रही.. आदि होली गीतों पर नृत्य किया।