Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Nov 2022 3:10 pm IST


सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा : किया एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण


मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की प्रातः रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। एचएमटी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा। जिससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिले यही प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरीक्षण स्थल पर आयुक्त श्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर सम्भावनाओं पर विचार विमर्श किया। निरीक्षण दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।  धामी ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जायेगा।