Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 1 Mar 2022 1:19 pm IST


एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस


एसएसबी सीमांत मुख्यालय का स्थापना दिवस समारोह यहां मुख्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया। महानिरीक्षक संजय कुमार ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही सीमांत क्षेत्र की वार्षिक उपलब्धियां बताईं। वहीं मातहत अधिकारी और कार्मिकों ने उन्होंने पूर्ण मनोयोग के साथ सीमाओं पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। बता दें की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 अधिकारी और कार्मिकों को उन्होंने सम्मानित भी किया। वहीं सशस्त्र सीमा बल के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर कई आयोजन हुए। बल की टुकड़ी ने मुख्य अतिथि आईजी संजय कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कार्मिकों के बेहतरीन तालमेल से ही उपलब्धियां मिलती हैं।उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों, जवानों की चौकसी से ही देश विरोधी ताकतों के मंसूबे सफल नही हो पाए। साथ ही महानिरीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 अधिकारियों और कार्मिकों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहाँ उप महानिरीक्षक परमजीत सिंह सलारिया, उपकमांडेंट राम कुमार, कमांडेंट डॉ. त्रिलोक चंद्र, एचएस बिष्ट, ईई प्रमोद चंद्र, चंद्रशेखर भान, हितेंद्र सिंह पटियाल, चंद्रजीत आदि रहे।