Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 5:15 pm IST


पर्वतारोही धन सिंह का निधन, अस्पताल में थे भर्ती


चंपावत : देवीधुरा के ढरौज गांव निवासी धन सिंह बिष्ट (35) का निधन हो गया। बीते मंगलवार रात नाक और मुंह से खून निकलने पर उन्हें पाटी अस्पताल में भर्ती गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। धन सिंह की चम्पावत जिले के अव्वल पर्वतारोहियों में गिनती होती थी। वे आपदा के मुख्य प्रशिक्षक के अलावा खोज और बचाव दल के सदस्य भी थे। उन्होंने दो साल पूर्व 7756 मीटर ऊंचे पूर्व कामेट पर्वत में तिरंगा फहराया था। उनके निधन पर सीएम धामी, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है।