Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Jul 2023 5:16 pm IST


गांव जाकर किया लोगों से संपर्क


कपकोट। जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। पूर्व मंत्री बलवंत सिंह ने लोकसभा व निकाय चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, मनोहर राम, हरीश मेहरा, गीता ऐठानी, चंपा देवी, कमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।