Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Aug 2022 4:03 pm IST


जनपद के तीस हजार घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य


बागेश्वर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद के तीस हजार घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड सदस्य को हर घर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पत्रकारों के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि जनपद के आठ मंडलों में 9 अगस्त से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जिसमे उस क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा जनपद के तीस हजार घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए जाएंगे। जिसमे जिले के जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक घरों में निशुल्क तिरंगा लगाएगी।