Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Apr 2023 5:32 pm IST


भाषण में बबीता पहले स्थान पर


चंपावत :  पीजी कॉलेज लोहाघाट में गृह विज्ञान विभाग की ओर से जी 20 जागरुकता कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बबीता जोशी,बबीता पंत, सुनीता पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पूजा राय, अंजली कठायत को सांत्वना पुरस्कार चुना गया। डॉ. सोनाली कार्तिक ने जी 20 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. अपराजिता ने भारत में महिलाओं हेतु स्वास्थ्य सुविधाएं चुनौतियों और अवसर‌ पर जानकारी दी। यहां डॉ. ममता गंगवार,मीना मेहता,डॉ.अनीता सिंह, डॉ. रितु मित्तल,डॉ. लता कैड़ा,डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.सुमन पांडेय, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. भगत सिंह लोहिया,डॉ. स्वाति,डा,नीरज कांडपाल,डॉ. नम्रता देव महर,डॉ. मनोज कुमार,डॉ.स्वाति जोशी,डॉ. सरोज यादव आदि मौजूद रहे।