Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Feb 2022 6:09 pm IST


समाज सेवा में निर्मल अखाड़े की अग्रणी भूमिका: ज्ञानी हरप्रीत


सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर एवं संत ज्ञानेश्वर ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पहुंचकर अखाड़े में स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन एवं अरदास कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अनादि काल से समाज सेवा में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें हरप्रीत सिंह ने कहा कि संतों का जीवन सदैव ही परोपकार को समर्पित रहता है। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह के नेतृत्व में अखाड़ा दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। संत ज्ञानी हरदीप सिंह ने कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह की प्रेरणा से कोठारी महंत जसविंदर सिंह संत समाज का आदर सत्कार कर निर्मल भेख की परंपराओं को सुचारु रूप से संचालित कर रहे हैं। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह एवं ज्ञानी हरदीप सिंह महाराज महान एवं तपस्वी संत महापुरुष हैं। इस दौरान कोठारी महंत दामोदर दास, महंत कमलदास, महंत सर्वज्ञ मुनि, महंत निर्भय सिंह, महंत अमनदीप सिंह, ज्ञानी महंत खेम सिंह, संत हरजोध सिंह, संत गुरजीत सिंह, संत सुखमण सिंह, संत तलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।