Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Nov 2022 6:05 pm IST


सोमेश्वर पुलिस ने किया हिस्ट्रीशिटर वारंटी को गिरफ्तार


बागेश्वर  ( सोमेश्वर ) : थाना सोमेश्वर में पंजीकृत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वारंटी विजय सिंह नयाल पुत्र संता सिंह नयाल निवासी ग्राम दाडिमखोला, थाना सोमेश्वर के विरुद्ध न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सोमेश्वर पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट नैनीताल में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विजय सिंह नयाल सोमेश्वर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी, उप निरीक्षक धरम सिंह, चन्दन सिंह, अरविन्द चौधरी सम्मिलित रहे।