Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Dec 2022 12:30 am IST

मनोरंजन

भोजपुरी के इस रैप सॉन्ग को मिले करोड़ों व्यूज, एक साल पहले हुआ था रिलीज


भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर दिन कोई न कोई गाना रिलीज होता रहता है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है। अब तो तमाम हिंदी गानों का भी भोजपुरी वर्जन बनाया जाने लगा है, जिस पर दर्शक खूब प्यार लुटाते हैं।  इसमें अब रैप सॉन्ग भी शामिल हो गया है।इन दिनों भोजपुरी गाने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।  इस गाने के बोल है ‘बजरिया में राजा’।
सिंगर अंकित अग्रवाल की आवाज में गया गया ये गाना एकदम ही धमाकेदार है। इसे अंकित के ही आधिकारिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को भोजपुरी एक्ट्रेस आरोही सिंह पर फिल्माया गया है जो कि अंकित के प्यार में होती हैं।  एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 43 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  ब्लॉकबस्टर गीत ‘बजरिया में राजा’ को अंकित के साथ शिल्पी राज ने अपने सुरों से सजाया है। इसके एडीआर आनन्द ने संगीत दिया है।