Read in App

Surinder Singh
• Fri, 9 Apr 2021 10:11 pm IST


गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने के फैसले को किया गया स्थगित, देहरादून नगर निगम क्षेत्र में लगा नाईट कर्फ्यू


आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में एहम फैसले लिए गए हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी। सबसे पहले गैरसेंण को कमिश्नर बनाने का निर्णय स्थगित किया गया है। प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि ये निर्णय जन भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। 
उसके साथ ही देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10:00 से सुबह 5:00 तक नाइट कर्फ्यू लगाने का भी निर्णय लिया गया है। वहीँ देहरादून जनपद में कालसी, चकराता को छोड़कर नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और संपूर्ण हरिद्वार जनपद में कक्षा एक से 12वी तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 

वहीँ कैबिनेट की बैठक में गेहूं खरीद में भी संशोधन किया गया है। अब गेहूं की  2.2 लाख मैट्रिक टन खरीद की जाएगी। ऑफलाइन धान की खरीद को रेगुलर करने की भी कैबिनेट में मंजूरी मिल गयी है। 

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत एक या जुड़वा लड़कि पैदा होना पर महालक्ष्मी किट प्रदान की जाएगी जिसमें  बदाम गिरी, छुहारे, कंबल, शॉल, तोलिया, सैनिटरी नैपकिन, नेल कटर, साबुन, तमाम शिशु के कपड़े सहित इस किट में सामान उपलब्ध होगा। उसके अलावा भी कई और अहम फैसलों पर बात की गयी है।