Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Apr 2023 6:00 am IST

नेशनल

संसद में जल्द लाया जाएगा सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023, नेशनल क्वांटम मिशन को मंजूरी...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में नेशनल क्वांटम मिशन को भी मंजूरी दी गई। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, नेशनल क्वांटम मिशन के लिए मंजूरी भी पीएम मोदी की सरकार ने दी है। इसके लिए 6,003 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 2023-24 से 2030-31 तक का इसकी समयसीमा है।

इस दौरान सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 पर भी बड़ा फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, फिल्म जगत, कलाकारों और प्रशंसकों से जुड़ा हुआ निर्णय लिया गया है। 

दरअसल, लंबे समय से मांग की जा रही थी कि, पायरेसी पर कुछ किया जाए। आज कैबिनेट ने अनुमति दी है कि, संसद के आने वाले सेशन में सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लाया जाएगा।