नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 6 फरवरी को देश व्यापी चक्का जाम की घोषणा कर रखी है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस भी अपने स्तर पर तैयारियां करने में जुटी हुई हैं। इसी बीच चक्का जाम पर यूपी के किसान नेता राकेश टिकैत का अहम बयान सामने आया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि 6 फरवरी को यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। उन्होंने यह बयान क्यों दिया, इस बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुई व्यापक हिंसा और सरकारों के कड़े रूख के चलते किसान नेताओं को इस बार अपना बंद के आहवान के सफल होने में आशंका है। इसलिए फ्लॉप होने के टैग से बचने के लिए बीजेपी शासित इन दोनों राज्यों में चक्का जाम का आहवान वापस ले लिया गया है।