Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Jan 2023 1:25 pm IST


फरवरी महीने में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी


भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ की स्थिती जायजा लेने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। जानकारी ऐसी मिल रही है कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर राहुल फरवरी महीने में जोशीमठ आने को राजी हो गए हैं। राहुल की इस हामी के साथ ही जोशीमठ पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। साथ ही इसे कांग्रेस की नकारात्मक रणनीति का हिस्सा बताया है। खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है।