Read in App


• Sat, 10 Apr 2021 8:09 am IST


लिंक्डइन से भी चोरी हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा


फेसबुक के बाद अब प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन के 50 करोड़ यूजर्स के डेटा चोरी का मामला सामने आया है। लोग अभी 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं के डेटा लीक को पचा नहीं पाए थे कि अब लिंक्डइन पर सेंधमारी हुई है।

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं की जानकारियों को चुरा ली गई है और उसे कथित तौर पर बेचा जा रहा है। डेटा को कथित तौर पर स्क्रैप किए गए आर्काइव एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। इतना ही नहीं, हैक के पीछे शामिल लोगों ने लीक हुए 20 लाख रिकॉर्ड को तो नमूने के तौर पर पेश किया है।