Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 May 2023 6:00 pm IST

राजनीति

कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र पर मुनाफाखोरी का लगाया आरोप, कहा- सरकार ने दे रही उपभोक्ताओं को लाभ...


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। चिदंबरम ने कहा कि, वो लोगों की कीमत पर ईंधन पर ऊंचे टैक्स लेकर मुनाफाखोरी कर रही है। 

इतना ही नहीं पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि, महंगाई बढ़ने का एक कारण पेट्रोल और डीजल की कृत्रिम रूप से रखी गई ऊंची कीमतें हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार पर हमला बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक अंग्रेजी अखबार का संपादकीय पढ़ने का आग्रह किया, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि, 2010 और 2014 के बीच यूपीए और एनडीए सरकारों पर पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि, सितंबर 2014 के बाद से 'नियंत्रण मुक्त' सुधार रुक गया है। 2014 से 2021 के बीच कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर से नीचे थीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ये चरम पर पहुंच गया था। लेकिन ये फिर से गिरकर 75 डॉलर पर आ गया है। फिर भी, सरकार ने उपभोक्ताओं को नहीं दिया है।