Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 Aug 2021 1:00 pm IST


राष्ट्रीय महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने बच्चों संग मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस


राष्ट्रीय संगठन महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इण्डिया की प्रदेश टीम ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन कर बस्ती के बच्चों के साथ आजादी की इस खुशी को हर्षोल्लास के साथ मनाया व वृक्षारोपण किया, जिस में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गिरी, प्रदेश सचिव मंजू शर्मा, प्रदेश संयुक्त सचिव बलविंदर कौर जी, जिला कॉरडीनेटर प्रेरणा अरोड़ा , नीना कांत , मीना नागपाल, सुनीता बिष्ट के साथ साथ बड़ी संख्या में बच्चे तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे | सभी उपस्थित नागरिकों ने इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद लिया ।