Read in App

Surinder Singh
• Mon, 8 Mar 2021 6:30 pm IST


'उत्तराखंडी परिधान म्यर पहचाण' कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान प्रतियोगिता 'उत्तराखंडी परिधान म्यर पहचाण' का भव्य आयोजन होटल वाइसरॉय ग्रैंड जीएमएस रोड देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विभागीय मंत्री रेखा आर्या द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

सांस्कृतिक परिधानों एवं आभूषणों को समर्पित इस अनूठी प्रतियोगिता की तीन श्रेणियों क्रमशः नौनी/चेली, सैणी तथा आमा में प्रदेश भर से 79 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि मुख्य अतिथि महोदया द्वारा भी पारंपरिक कुमाउँनी परिधानों एवं आभूषणों को धारण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

मंत्री द्वारा उत्तराखंडी परिधान की  पहचान को बनाये रखने तथा उसकी विशिष्टता को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए महिला दिवस पर विशेष रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि किसी भी समाज में महिलाएं संस्कृति की धुरी होती हैं जो खानपान, वेशभूषा, भाषा, लोककला आदि सांस्कृतिक तत्वों की मुख्य रक्षक, संवाहक एवं स्वयं प्रतिबिम्ब होती हैं। नौनी, सैणी तथा आमा वर्ग की महिलाओं ने कुमाऊँनी, गढ़वाली, जौनसारी, उच्च पर्वतीय जनजातियों के परिधानों के अतिरिक्त उत्तराखंड में रहने वाले विभिन्न समुदायों द्वारा पहने जाने वाले परिधानों के साथ शिरकत की। रंगयाली पिछौड़ा, गढ़वाली गांति धोती, जौनसारी कोटि-घाघरे के अतिरिक्त  साथ साथ विभिन्न आभूषणों  में महिलाओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक परिधानों को मंच पर जीवन्त किया।