प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। पीएम आवास पर ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में एक खास कार्यक्रम रखा गया था। पीएम ने हर खिलाड़ी से 2 साल के अंदर देश के 75 स्कूलों का दौरा करने को कहा था। इसी के तहत आज भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद देश से उन्हें बहुत प्यार मिला है। 41 साल बाद जो पदक भारत को मिला हैए वह देश के लोगों का विश्वास है।