Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Dec 2021 9:00 am IST


प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत के निधन पर शिक्षा जगत में शोक


रुद्रप्रयाग: राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम में कार्यरत प्रधानाचार्य ग्राम बच्चवाड़ निवासी दर्शन सिंह रावत के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिले के अनेक स्कूलों में प्रधानाचार्य के निधन के समाचार पर शोक संवेदना प्रकट की गई। दर्शन सिंह रावत को उत्तराखंड द्वारा शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व भी प्रधानाचार्य डीएस रावत को साक्षरता मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को उनकी पैतृक घाट सूर्यप्रयाग में अंतेष्टि की गई। उनके पुत्र वरुण राज व अंकित राज ने चिता को मुखाग्नि दी है।