Read in App


• Mon, 5 Apr 2021 5:56 pm IST


कांग्रेस ने किए पूर्व सैनिक सम्मानित


उत्तरकाशी-आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। रविवार को कांग्रेस के ‘धन्यवाद जवान’ अभियान के तहत पालिका सभागार में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेंद्र गुसाईं की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पूर्व सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सेना के जवानों का अहम योगदान है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने सभी सैनिकों का आभार जताया। इस मौके पर जगमोहन रावत, बलवीर महर, बलवीर गुणशोला, बचन सिंह राणा, उम्मेद अधिकारी, कुलदीप सिंह, नवीन रावत, सुरेश रमोला, आशुतोष बिष्ट, दिनेश जोगटा, धनवीर पडियार, राजेंद्र प्रसाद, गोपीचंद, जसपाल सिंह, मनोज सिंह आदि पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।