Read in App


• Mon, 19 Jul 2021 8:15 am IST


सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक पत्र में इस बात की पुष्टि की गई.

पत्र में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ती की है. संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.