Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 2:20 pm IST


एनएचएम कर्मियों के समर्थन में आगे आई कांग्रेस, दिया धरना


चंपावत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन की नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कांग्रेस आगे आई है। बुधवार को टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के उपवास के बाद बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पार्टी ने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का सरकार से आग्रह किया है। युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, रोहित बिष्ट, कैप्टन बिंदु सिंह मौनी, मयूख चौधरी, विकास साह, सुधीर साह, सतीश जुकरिया, मुन्ना लाल, सुनील कुमार आदि ने धरना दिया।