Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 4:31 pm IST


एनएचएम कर्मचारियों ने सीएम घोषणा की प्रतियां जलाई


पौड़ी : एनएचएम कर्मचारियों ने 9 नवंबर 2021 को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा की प्रतियों को जलाते हुए विरोध किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।गुरुवार को विरोध करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष शरद रौतेला ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को समझते हैं। किसी भी प्रकार की आकस्मिक सेवाओं को प्रभावित नहीं किया गया। कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी आवाज को पहुंचाने के लिए आदेश , समझौतों और घोषणाओं की प्रतियां जलाने का निर्णय लिया है।संगठन के संरक्षक विवेक घिल्डियाल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों को मिशन प्रबंधन और सरकार बार बार ठगने का कार्य कर रही है। मिशन प्रबंधन द्वारा सचिव के आदेश पर भी हरियाणा और हिमांचल की तर्ज पर ग्रेड वेतन का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत नहीं किया। कर्मचारियों के हित में मानव संसाधन नीति लागू करने में भी घोर लापरवाही बरती जा रही है।