Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Jan 2022 12:19 pm IST

नेशनल

कौन है वो चर्चित आदिवासी महिला, जिन्होंने बाघिन को दी मुखाग्नि


बुंदेलखंड के विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क से एक दुख भरी खबर आई है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक यहां बाघों का कुनबा बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली ‘सुपर मॉम बाघिन’ की मौत हो गई है।  आपको बता दें की वन्य कर्मियों ने फूलों से सजी चिता में इसका ससम्मान अंतिम संस्कार किया है। साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और वन मंत्री ने भी शोक जताया है। बताया जाता है की इस बाघिन ने 17 वर्ष में सात बार प्रसव के दौरान 29 शावकों को जन्म दिया था।  अब ये जायज़ है की यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह बाघिन खास आकर्षण का केंद्र थीऔर  इसे पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क की धरोहर माना जाता था। वहीं बाघों की संख्या बढ़ाने और मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में भी इसकी मुख्य भूमिका रही।