Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Sep 2022 11:00 pm IST

राजनीति

'भारत जोड़ो यात्रा' पर छिड़ी सियासत, बीजेपी-कांग्रेस का वाकयुद्ध शुरु...


राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयान बाजियों का दौर चल पड़ा है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे की पार्टी के ऊपर जुबानी तरकश छोड़ रहे हैं। 

इसी क्रम में तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने तंज कसते हुए कहा है कि, राहुल गांधी 'भारत जोड़ो' नहीं 'भारत छोडो' यात्रा के लिए प्रसिद्ध हैं। राहुल गांधी जब इस यात्रा के माध्यम से देश में घूमेंगे तो पता चलेगा कि आठ साल में पीएम मोदी ने देश को कैसे बदल दिया और उनकी आंखें खुल जाएंगी। 



वहीं बीजेपी के इस तंज का कांग्रेस ने भी पलटवार किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आरएसएस की भूमिका की याद दिला दी। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि, भाजपा सही कह रही है 'भारत छोड़ो आंदोलन' महात्मा गांधी के नेतृत्व में था जिसमें संघियों यानि RSS ने कभी भाग नहीं लिया। फिलहाल हमारे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।