Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 May 2022 6:04 pm IST


चिन्यालीसौड़ में तूफान से उड़ी मकान की छत


उत्तरकाशी:  चिन्यालीसौड़ तहसील क्षेत्र में गत शुक्रवार सांय को आये आंधी तूफान से खदाड़ा गांव में एक मकान की छत उड़ गई। हालांकि छत उड़ने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भवन स्वामी को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित हुए परिवार की व्यवस्था गांव में ही की है।राजस्व उप निरीक्षक विनोद जगूड़ी ने बताया कि गत देर रात को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में आये आंधी तूफान के कारण ग्राम पंचायत खदाड़ा गांव में असाड़ी देवी के भवन की छत उड़ गई। जिससे भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की तेज आंधी तूफान के कारण छत बहार की और उड़ गई, अन्यथा घर के अंदर सो रही महिला असाड़ी देवी की जान जा सकती थी। कहा कि मकान का मौका मुआयना कर असाड़ी देबी के लिए फिलहाल गांव के ही मोहन लाल के घर पर एक कमरे पर व्यवस्था की गई है। मकान को नियमानुसार आंशिक क्षति पहुंची है। वहीं ग्राम प्रधान अमोल सिंह महर ने प्रशासन से गरीब विधवा महिला को दैवीय आपदा मद से उच्चित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।