Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 May 2022 5:29 pm IST


चारधाम यात्रा : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रूट चार्ट तैयार


उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तीन मई से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए रूट चार्ट तैयार किया है। जो पूरी यात्रा के दौरान लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर राजेन्द्र नाथ ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले वाहन बडेथी-ज्ञानसू-तांबाखाणी सुरंग-उत्तरकाशी-उजेली-से तेखला पुल गंगोरी होते हुये यात्रा को जाएंगे। जबकि गंगोत्री से वापस आने वाले समस्त वाहन तेखला पुल से वाया मांडो-मनेरा बाईपास से होकर जायेंगे। वहीं गंगोत्री से केदारनाथ-बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहन भी तेखला-मांडो-मानपुर से चौरंगी होते हुए लम्बगांव से जायेंगे। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम की यात्रा को जाने वाले वाहन के लिए कोई बाईपास रुट उपलब्ध न होने के कारण यमुनोत्री धाम रूट पर यात्रा दबाव अधिक होने पर वाहनों को मार्ग के मुख्य-मुख्य पड़ावों डामटा, बडकोट, स्यानाचट्टी, दोबाटा, ब्रह्मखाल आदि स्थानों पर रोका जायेगा तथा एक निश्चित समयान्तर्राल के बाद छोड़ा जायेगा।