Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 5:30 pm IST

राजनीति

भाजपा के दुर्गेश्वर लाल का जोरदार स्वागत


उत्तरकाशी: पुरोला विधानसभा सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज करने के बाद पुरोला पहुंचे भाजपा के दुर्गेश्वर लाल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता व आमजन ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं व होली के रंगों से विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व होली के रंगों से जीत का जश्न मनाया। पुरोला नगर क्षेत्र में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए जुटने लगे थी। नवनिर्वाचित विधायक के आगमन पर नौगांव, हुडोली, पुरोला, मोरी, नैटवाड़, सांकरी में मुख्य बाज़ार में ढोल बाजों के साथ विजय रैली निकाल एक दूसरे पर होली के रंगों से जश्न मनाया।