Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 2:00 pm IST


कौसानी में बुरांश हिमालयन लैंडस्केप कार्यशाला का शुभारंभ , देशभर के छायाकार कर रहे प्रतिभाग


कौसानी/बागेश्वर : पर्यटन नगरी कौसानी में नवीं बुरांश हिमालयन लैंडस्केप कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कार्यशाला में देशभर से आए 22 छायाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। छायाकार क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को कैमरे में कैद करने के साथ-साथ कार्यशाला में लोगों को फाटोग्राफी के गुर भी सिखाएंगे। 12 फरवरी को कार्यशाला का समापन होगा।कार्यशाला का शुभारंभ आयोजक और प्रसिद्ध छायाकार थ्रीश कपूर ने किया। उन्होंने कार्यशाला के पिछले आठ साल के अनुभवों को सांझा किया और छायाकारों को हिमालय फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी। हिमालय लैंडस्केप पर व्याख्यापन भी दिया। अल्मोड़ा से आए छायाकार चेतन कपूर ने लैंडस्केप फोटोग्राफी को लेकर अपने विचार रखे और चित्रमय प्रजेंटेशन दिया। छायाकारों ने कौसानी और बैजनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान बैजनाथ मंदिर समूह और लक्ष्मी नारायण मंदिर में फोटोग्राफी की और कौसानी से गरुड़ के बीच दिखने वाले प्राकृतिक नजारों को भी कैमरे में कैद किया।आयोजक कपूर ने बताया कि कार्यशाला में लखनऊ से अनिल रिसाल, इंदौर से गुरदास दुआ, जयपुर से उमेश गोगना, धनबाद से मुकेश श्रीवास्तव समेत कई अन्य छायाकार भाग ले रहे हैं।