Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 1:10 pm IST


आपदा प्रभावित जोशीमठ में चोरों का आतंक, रात के अंधेरे में घरों को बना रहे शिकार


जोशीमठ में एक ओर आपदा प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। दूसरी ओर इसका लाभ उठाकर चोर घरों में रखा सामान चोरी कर रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दो घरों से चोरी हुए सामान के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जोशीमठ में पुलिस की गश्त बढा दी है।

जोशीमठ में भूधंसाव के चलते प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने नगर पालिका जोशीमठ, गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया गया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली करवाए गए थे।
माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कालोनी से कुछ दिनों से खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी आदि घरेलू सामान रात्रि में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर 22 फरवरी को रघुवीर सिंह पुत्र स्व. पुष्कर सिंह निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से दो पानी की मोटर, टोंटी व दो गीजर चोरी करने की शिकायत की।