Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Apr 2022 6:02 pm IST


हर्षिल घाटी के भ्रमण पर कल सतपाल महाराज, यात्रा व्यवस्थाओं पर लेंगे बैठक


उत्तरकाशी: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शनिवार को उत्तरकाशी जिले की हर्षिल घाटी के भ्रमण पर रहेंगे। एक दिवसीय भ्रमण के तहत पर्यटन मंत्री मुखबा गांव में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद हर्षिल में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर बैठक लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रात: 11:35 पर हर्षिल हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से सीधे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना होंगे। जहां पर वह मां गंगा के दर्शन व पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर एक बजे लोनिवि निरीक्षण भवन हर्षिल पहुंचेगे और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 2.15 पर हर्षिल से गर्तांग गली व गंगोत्री धाम के लिए रवना होंगे। जहां गंगोत्री धाम में धारा पूजन करने के बाद पर्यटन मंत्री वापस हर्षिल हैलीपैड़ पहुंचेंगे और 4:25 पर हर्षिल से देहरादून के लिए रवाना होंगे।