Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Dec 2022 1:36 pm IST

राजनीति

MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा, इन्‍हें मिली कमान


नई दिल्‍ली: दिल्‍ली नगर निगम (MCD) चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद दिल्‍ली भाजपा उपाध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


दरअसल, एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से बीजेपी को सिर्फ 104 सीटों पर जीत मिली थी तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर कब्‍जा किया। इसके अलावा कांग्रेस को नौ और तीन सीटें अन्‍य के खाते में गईं। सबसे अहम बात यह रही कि बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष आदेश गुप्ता के वार्ड नंबर 141 राजेंद्र नगर से भी AAP की आरती चावला ने जीत हासिल की।