Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Oct 2021 3:15 pm IST


बीजेपी का पौड़ी में बेटी बचाओ संदेश


पौडी- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पौड़ी नगर मंडल और ग्रामीण मंडल में विधिवत कन्या पूजन किया गया। जिसमे छोटी- छोटी कन्याओं की पूजा कर उन्हे भोजन परोसने के साथ ही उपहार भी भेंट किए गए। साथ ही उनके हाथों में कमल का फूल का निशान भी बनाया गया। बीजेपी के पदाधिकारियों ने बताया कि कन्या पूजन से जनता के बीच बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश महिला मोर्चा द्वारा दिया। इस कार्यक्रम की संयोजक हेमलता भट्ट, सह संयोजक बबीता रावत ने बताया कि कन्या पूजन के माध्यम से हम महिलाओ को कन्याओ के सर्वागीण विकास के लिए काम करना है, देवी स्वरूपा समझ कर समाज मे उनका मान व सम्मान बढना ही होगा।