Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Sep 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

वाइफ काजोल से हारे अजय देवगन, शेयर किया वीडियो


बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ी अजय देवगन और काजोल  सोशल मीडिया पर आजकल काफी एक्टिव रहती है। आए दिन दिनों फैंस के बीच वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। इस बीच अजय देवगन ने एक वीडियो अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी काजोल नजर आ रही हैं।


दरअसल, अजय देवगन ने स्मोकिंग को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें  दो वीडियो के क्लिक नजर आ रहा है। वीडियो के पहले क्लिप में काजोल नजर आ रही हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि काजोल फोन पर किसी से बात कर रही होती हैं, तभी एक महिला आती हैं और कहती हैं, मैम यहां स्मोकिंग करना मना है। महिला की बात सुनकर काजोल सिगरेट दिखाते हुए कहती हैं, जली है क्या? महिला कहती जवाब में कहती है नहीं, फिर काजोल तेवर दिखाते हुए कहती हैं तब! वीडियो के दूसरे क्लिप में अजय देवगन भी एक व्यक्ति के इस तरह के सवाल का जवाब देते हुए तेवर दिखाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में कजोल को टैग करते हुए लिखा, ‘अरे, @kajol ने मुझे हरा दिया’।