Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Feb 2022 6:46 pm IST


जाती हुई ठंड पहुंचा सकती है नुकसान, रखें ध्यान


मौसम सुबह-शाम और दोपहर में अलग-अलग रंग बदल रहा है। सुबह और शाम को ठंड है। दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मी लगने पर लोग जैकेट और स्वेटर उतार रहे हैं। ऐसे में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए चिकित्सक जाती हुई सर्दी से बचाव के लिए भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में निरंतर वृद्घि हो रही है। स्थिति यह कि हर दिन अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 7.5 पर आ गया है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने से दिन में लोगों को गर्मी का अहसास लगने से सर्दी के कपड़े की ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ रही है। घरों पर रहने वालों को भी गरम कपड़े नहीं पहनने पड़ रहे हैं। बाइकों पर घूमने वालों को अभी सुबह-शाम सर्दी के कपड़ों की आवश्यकता महसूस हो रही है।