Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 25 Mar 2022 7:00 am IST


ukraine russia war: अपना पद छोड़ने वाली थी रूस की यह ताकतवर महिला, पुतिन ने किया मना


ukraine russia war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को एक महीना हो चुका है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी इस युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है। इस दौरान रूस से एक चौंकानी वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट बताती है कि रूस के सम्मानित केंद्रीय बैंक की गवर्नर एल्विरा नबीउलीना ने यूक्रेन से जंग शुरू होते ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की थी। इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि पुतिन ने नबीउलीना का इस्तीफा यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि मौजूदा हालातों के मद्देनजर इसे अभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। नबीउलीना को पिछले हफ्ते ही पांच और साल के कार्यकाल के लिए नामित किया गया था।