Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Jun 2022 6:06 pm IST

ब्रेकिंग

रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि किया गया नियुक्त


वरिष्ठ राजनयिक रुचिरा कंबोज को आज यानी मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

बता दें कि रुचिका 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं जो वर्तमान में भूटान में भारत के दूत के रूप में कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि रुचिका संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत के रूप में टी एस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी। इस दौरान विदेश मंत्रालय ने बताया कि, रुचिका कम्बोज बहुत जल्द अपना कार्यभार संभालेगी।