Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 9:00 pm IST


उत्तराखंड दौरे पर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व राज्य महिला आयोग की अधिकारियों के साथ बीजापुर गेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बीते कुछ सालों में हुए महिला अपराधों के संबंध में जानकारी ली। जिसे लेकर अशोक कुमार ने बताया पुलिस महकमे में दर्ज कुल शिकायतों में से लगभग 25 शिकायतें दर्ज करवाई गयी हैं। बैठक में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्देशित किया कि पुलिस महकमे की ओर से चलाये जा रहे। महिला सशक्तिकरण संबंधी प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी उत्तराखंड महिला आयोग के साथ साझा की जाये। जिससे दोनों महकमे साथ मिलकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिला सकें।