Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Feb 2022 12:35 pm IST

मनोरंजन

फरहान से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने बदला नाम


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में शादी की है। पिछले हफ्ते खंडाला में शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी को हाल फिलहाल, कोर्ट में रजिस्टर कराया है। बता दें की फरहान और शिबानी की शादी बेहद प्राइवेट रही। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और उनके दोस्त शामिल हुए।  जिसमें जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर हृतिक रोशन सहित कई सेलीब्रेटीज शामिल हुए।वहीं अब शिबानी ने फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद अपना नाम बदल लिया है। आपको बता दें की इंस्टाग्राम पर शिबानी ने अपना नाम शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने बायो में भी बदलाव किया है। शिबानी ने अपने बायो में प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर जोड़ा है। हालांकि, फरहान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में कुछ बदलाव नहीं किया है।