Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 May 2023 4:30 am IST

मनोरंजन

रिलीज हुआ 'दहाड़' का ट्रेलर, दबंग पुलिस वाली के किरदार में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा


 बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। वे  वेब सीरीज 'दहाड़'  में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म का  ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में आप सोनाक्षी को  एक दबंग पुलिस वाली के किरदार में देखेंगे। इस सीरीज का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा इसमें एक सीरियल किलर को तलाश रही हैं। ट्रेलर देख कर ये भी समझ आ रहा है कि विजय वर्मा ही इस सीरीज के सीरियल किलर हैं लेकिन क्यों और कैसे वो इतनी लड़कियों को आत्महत्या के लिए उकसाते हैं या फिर कैसे वो उनकी हत्या को अंजाम देते हैं। ये देखने वाला होगा।