Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Nov 2021 1:51 pm IST


भाजपा को छह और कांग्रेस को मिली एक सीट


जिला योजना समिति के 10 सदस्यों के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव हुए। इनमें छह भाजपा, एक कांग्रेस और तीन सदस्य निर्दलीय हैं। रुद्रपुर नगर निगम से भाजपा के दो और कांग्रेस का एक पार्षद विजयी रहा, जबकि काशीपुर के चार पदों में से भाजपा के तीन और एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की। जिला योजना समिति के लिए सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक रुद्रपुर नगर निगम और जिला पंचायत में बनाए गए बूथों पर मतदान हुआ। 45 पार्षदों और सभासदों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया, जबकि दो अनुपस्थित रहे। चुनाव के दौरान नगर निगम और जिला पंचायत परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम परिणाम घोषित किए गए।