Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 11:11 am IST


यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नुकीली चट्टानें दे रही दुर्घटना को न्यौता


उत्तरकाशी: जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नुकीली चट्टानें निकली होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई जगह पहाड़ी से निकलने वाले झरनों का पानी गिरने से भी फिसलने और गिरने का खतरा बना हुआ है। तीर्थपुरोहितों व स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से समस्याओं का निस्तारण करवाने की मांग की है।क्षेत्र के महावीर पंवार, पुरोहित मनमोहन उनियाल, अनोज, आशुतोष, प्रदीप उनियाल का कहना है कि पैदल मार्ग पर उक्त समस्या को सालों से हर यात्रा बैठक व निरीक्षण के दौरान उठाया जाता है, लेकिन आज तक इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह धर्मसक्तु का कहना है कि नुकीली चट्टानों की समस्या अगले सीजन में दूर करने का प्रयास किया जाएगा और पानी से निजात दिलाने के लिए संबंधित जगहों पर टिन की चादरें लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।